MP: जुलाई में भी नहीं खुलेंगे स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया नोटिफिकेशन

school news

भोपाल।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के बढ़ते संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग के नोटिफिकेशन में जुलाई तक प्रदेश के सभी स्कूलों को बंद रखने को कहा है। कोरोना के चलते सरकार ने पहले 30 जून तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया था।

दरअसल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश देते हुए के सभी स्कूलों को 31 जुलाई तक बंद रखने को कहा है। स्कूल शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किए गए हैं। इससे पहले यह चर्चा तेज थी की जुलाई माह में स्कूलों को खोल दिया जाएगा। जहां बच्चों को ऑड इवन के जरिए स्कूल बुलाने की बात चल रही थी। वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पहले स्कूल ना खोलने के संकेत दे दिए थे।

दरअसल इंदौर में शिवराज सिंह चौहान ने यह स्पष्ट कर दिया था कि 30 जून के बाद प्रदेश में कोरोना के संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्कूल के खोलने पर फैसला लिया जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने यह भी साफ किया था कि अगर कोरोना संक्रमण का प्रकोप इसी तरह बना रहा तो सरकार जुलाई में भी उस स्कूलों को खोलने की इजाजत नहीं देगी। जिसके बाद राजधानी सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए अब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों के बंद रखने पर अनुमति जाहिर की है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश के सभी स्कूल करीब 2 महीने से बंद है। जिसके बाद प्रदेश सरकार ऑनलाइन माध्यम से शैक्षिक गतिविधियों पर जोर दे रही है। इसके साथ ही स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन शैक्षिक गतिविधियां इसी तरह जारी रहेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews