मध्य प्रदेश में अब अगले साल ही खुलेंगे स्कूल, जानिये क्या है नया आदेश

school opening closion

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना संक्रमण के कारण मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) में मार्च महीने से बंद स्कूल फिलहाल नहीं खुलेंगे (School Not Open)| कक्षा 1 से 8 वीं तक के स्कूल (School) 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे| इस सम्बन्ध में शनिवार को स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने आदेश जारी किये हैं| इससे पहले विभाग ने 30 नवंबर तक स्कूल बंद रखे जाने के आदेश जारी किये थे|

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश के मुताबिक कक्षा 1 से 8 वीं तक के स्कूल 31 दिसम्बर तक बंद रहेंगे| पूर्व में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप डिजिटल मोड में कक्षाएं जारी रहेंगी| वहीं कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए डाउट क्लियर करने के लिए स्कूल नियमित रूप से खुले रहेंगे| लेकिन इस दौरान स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक नहीं होनी चाहिए ताकि निर्देशों का पालन किया जा सके| विद्यार्थी माता पिता की सहमति से स्कूल जाएंगे| वहीं समय समय पर जारी विभागीय आदेश अनुसार ऑनलाइन अध्यापन की गतिविधिया जारी रहेंगी|

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते स्कूल खुलने का फैसला टलता जा रहा है| इससे पहले 15 नवंवर के बाद स्कूल खोलने पर विचार किये जाने की चर्चा थी| लेकिन फिर 30 नवंबर तक स्कूल बंद रखे जाने के आदेश जारी किये गए| अब 31 दिसंबर तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हो गए हैं| यानी अब अगले साल ही स्कूल खुल पाएंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews