शिवराज के बाद नरोत्तम के यहां लंच करने पहुंचे सिंधिया, कई दिग्गज भी हुए शामिल

शिवराज के बाद नरोत्तम के यहां लंच करने पहुंचे सिंधिया, कई दिग्गज भी हुए शामिल

भोपाल।
ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) के बीजेपी(BJP) में शामिल होने के बाद पार्टी में जश्न का माहौल है। सिंधिया एक के बाद एक बीजेपी (BJP) के दिग्गज नेताओं से मुलाकात कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह(Shivraj singh chouhan) चौहान के यहां डिनर करने के बाद अब सिंधिया(scindia) पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा(narottam mishra) के घर लंच करने पहुंचे है। खास बात ये है कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर , नरोत्तम मिश्रा , सिंधिया और शिवराज और वीडी शर्मा एक साथ एक ही गाड़ी में मिश्रा के बंगले पर पहुंचे है।

दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने सिंधिया को भोज पर आमंत्रित किया है और इसके लिए तैयारियां भी जोरोशोरों पर की गई। बीजेपी के नए मेहमान के स्वागत में नरोत्तम मिश्रा का सरकारी आवास दुल्हन की तरह सजाया है। सिंधिया के स्वागत में रेड कारपेट(red carpet) बिछाया गया है वहीं बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी सिंधिया के साथ भोज में शामिल हुए है।खास बात ये है कि इसमें सिंधिया समर्थक और पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी भी शामिल है। इससे पहले गुरुवार रात्रि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर रात्रिभोज का आयोजन किया गया। इसमें ज्योतिरादित्य सिंधिया के अलावा नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा, यशोधरा राजे सिंधिया ने एक साथ रात्रि भोज किया। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह ने मेहमानों की आवभगत की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews