दिग्विजय के निशाने पर सिंधिया, कहा- नकली दानवीर बन रहे “महाराज”

दिग्विजय के निशाने पर सिंधिया, कहा- नकली दानवीर बन रहे “महाराज”

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madhyapradesh) में कमलनाथ(kamalnath) सरकार(government) को सत्ता से हटाने की सबसे बड़ी वजह रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया(jyotiraditya scindia) लगातार कांग्रेस(congress) ले निशाने पर हैं। कांग्रेस छोड़ बीजेपी(BJP) में शामिल होते ही उन पर कांग्रेस की तरफ से लगातार हमले जारी हैं। इसी बीच राहत कार्य में अब खुद और मोदी सरकार की ब्रान्डिंग(branding) कर रहे सिंधिया को कांग्रेस और उनके कद्दावर नेताओं ने एक बार फिर घेर लिया है। वहीँ कांग्रेस ने सिंधिया पर रिलायंस के राहत पैकेट(relief packet) में धांधली का भी आरोप लगाया है। एमपी कांग्रेस(MP Congress) के लगातार हमले के बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और एमपी कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने सिंधिया पर तंज मारा हैं। आम तौर पर सिंधिया का खुले तौर पर विरोध से परहेज करने वाले दिग्विजय ने शनिवार शाम ट्वीट कर उन्हें आड़े हाथ लिया है।

शनिवार को अपने किये गए ट्वीट में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी अब रिलायंस की राहत सामग्री में भी चिंदी-चोरी करते हुए सिंधिया का फोटो चिपकाकर श्रेय ले रहे। उन्होंने कहा कि रिलायंस रिलीफ फंड द्वारा अशोकनगर जिले को भेजी गई राहत सामग्री पर सिंधिया जी अपना फ़ोटो चिपकाकर नकली दानवीर बन रहे हैं। वहीँ सवाल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाराज के पूर्वज इतना छोड़ गये हैं और इतने सारे आपके निजी ट्रस्ट हैं। जिनके माध्यम से इस संकट काल में राहत दी जा सकती थी। फिर आपको रिलायंस फ़ाउंडेशन के टेग हटा कर सिंधिया फ़ाउंडेशन का टेग लगा कर आपका और मोदी जी का चित्र लगाना कहॉ तक उचित है।

कांग्रेस का आरोप है कि सिंधिया ने जिस राहत सामग्री को अपना बताकर लोगों में बांटा वह रिलायंस फाउंडेशन की ओर से उपलब्ध कराई गई थी। जिसको लेकर सिसोदिया ने पिछले दिनों एक ट्वीट में जानकारी दी थी कि सिंधिया फाउंडेशन द्वारा गुना एवं बमौरी के जरूरतमंद नागरिकों के लिए 2000 राशन के पैकेट उपलब्ध करवाये गए। जिसके बाद योगेंद्र सिंह चौहान के अपने फेसबुक एकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि रिलायंस फाउंडेशन की राहत सामग्री में धांधली हुई है। पोस्ट के साथ एक वीडियो भी टैग किया गया है। जिसमें एक व्यक्ति बता रहा है कि ये राहत सामग्री रिलायंस रिलीफ फंड की है जो नगरपालिका में रखी गई थी। सिंधिया जी ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए पैकेटों पर लगी रिलायंस की स्लिप हटाकर अपनी और पीएम मोदी की फोटो लगवा दी।

https://twitter.com/digvijaya_28/status/1259111547219202048?s=20

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews