ग्वालियर में सिंधिया का विरोध, कांग्रेस ने महल गेट के पास चिपकाये पोस्टर

ग्वालियर में सिंधिया का विरोध, कांग्रेस ने महल गेट के पास चिपकाये पोस्टर

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।   सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के ग्वालियर दौरे  को लेकर कांग्रेस (Congress)  हल्ला बोल की स्थिति में दिखाई दे रही है। कांग्रेस ने आज ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के आने से एक दिन पहले उनके महल जय विलास पैलेस के गेट के पास पोस्टर चिपका दिए।  पोस्टर पर लिखा है “मध्यप्रदेश में कोरोना भागा…जनसेवक रूपी कुंभकरण ज्योतिरादित्य सिंधिया जागा।”

राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) आज बुधवार को चार दिवसीय दौरे पर मध्यप्रदेश के दौरे पर भोपाल पहुंचे।  वे 10 जून गुरुवार को ग्वालियर आएंगे और दो दिन तक यहीं रहेंगे , यहीं से भिंड और मुरैना के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सिंधिया के ग्वालियर पहुँचने से पहले ही कांग्रेस विरोध पर उतर आई है।  कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत एक बार सिंधिया के विरोध में मैदान में उतर आये हैं।  वे पहले भी जयविलास पैलेस के बाहर सिंधिया विरोधी पोस्टर लगा चुके हैं।  इस बार भी महल के गेट के पास सिद्धार्थ सिंह राजावत ने पोस्टर चिपकाये हैं।

इसके अलावा सिद्धार्थ राजावत में फूलबाग चौराहे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला भी जलाया है। मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ सिंह राजावत ने सिंधिया को सत्ता का लालची बताते हुए आरोप लगाए कि  मध्यप्रदेश में सीएम पद को लेकर उठापटक चल रही है इसलिए सिंधिया सीएम पद के लालच में बाहर निकले हैं।

ये भी पढ़ें – चार दिवसीय दौरे पर सिंधिया, पुष्पहारों से नहीं कराएँगे स्वागत, ये है कारण

ये भी पढ़ें –सिंधिया बोले- “भाजपा में न गुट बड़ा न व्यक्ति, सबसे बड़ा संगठन”

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews