सिंधिया बोले- “भाजपा में न गुट बड़ा न व्यक्ति, सबसे बड़ा संगठन”

scindia

scindia

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल पहुंचे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) के बैठक खत्म। हो गई है। इसके बाद सिंधिया का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होने कहा कि बीजेपी में किसी व्यक्ति का दबदबा नहीं होता, किसी गुट की पैठ नहीं होती, केवल संगठन होता है।

VIDEO: वीडी शर्मा के घर पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, लंच से पहले दिया बड़ा बयान

सीएम शिवराज से मुलाकात के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि “जैसा नड्डा जी ने कहा संगठन ही सेवा है, हमें उसी आधार पर आगे चलना है। जो इसे नहीं अपनाएगा वह ज्यादा लंबा इस सेवा भाव संगठन में नहीं चल पाएगा।” उन्होने कहा कि बीजेपी में कोई मतभेद नहीं है। यह अनुशासित पार्टी है और अनुशासन के आधार पर ही आगे चलती रहेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री बनने के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि मुझे जनसेवा से मतलब है और जनता के साथ जुड़ाव से मतलब है।

बता दें कि लंबे समय के बाद बुधवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया 3 दिवसीय मध्य प्रदेश के दौरे पर आए है। भोपाल पहुंचते ही सिंधिया सबसे पहले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) के घर लंच पर पहुंचे। यहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत भी हुई। उसके बाद सिंधिया ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। ये मुलाकातों और बैठकों का दौर आगे भी चलने वाला है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews