सिंधिया-शिवराज की मुलाकात, सिलावट-राजपूत जल्दी लेंगे शपथ!

सिंधिया-शिवराज की मुलाकात, सिलावट-राजपूत जल्दी लेंगे शपथ!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया  (Jyotiraditya scindia) ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj singh chauhan)से उनके निवास पर मुलाकात की। मुलाकात तय समय की तुलना में बहुत संक्षिप्त थी और उसमें दोनों के बीच क्या बात हुई इसकी पुख्ता जानकारी फिलहाल बाहर नहीं आई है लेकिन जो बात छन कर बाहर निकली है कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले सिंधिया के खास तुलसीराम सिलावट (Tulsiram silavat) और गोविंद सिंह राजपूत (Govind singh rajput)को एक बार फिर मंत्री बनेंगे और उन्हें मंत्रिमंडल गठन से पहले जल्दी ही शपथ दिलाई जायेगी।

ज्योतिरादित्य सिंधिया एक दिवसीय दौर पर सोमवार सुबह भोपाल पहुंचे। हवाई अड्डे पर भाजपा नेताओं ने सिंधिया का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनके निवास पर मुलाकात की। ये मुलाकात पहले से ही निर्धारित थी। सिंधिया तय समय पर 1: 30 बजे से पहले ही सीएम हाउस पहुँच गए थे। लेकिन शिवराज सिंह चौहान अपने ससुर की याद में गोंदिया में आयोजित गौदान कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्हें आने में देर हो गई थी। सीएम उसके बाद शहडोल मामले में बुलाई महत्वपूर्ण बैठक मे शामिल हुए। उसके बाद दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक बातचीत हुई। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन को लेकर दोनों ने चर्चा की है लेकिन अभी इसकी पुष्टि होना बाकी है हालांकि सिंधिया ने भोपाल पहुँचने के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा से इंकार कर दिया था उन्होंने कहा था कि ये मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। उधर सिंधिया के करीबी सूत्रों से जो जानकारी सामने आ रही है उसके हिसाब से सिंधिया के खास पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत का मंत्री बनना तय है। इन दोनों को मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शपथ दिलवाई जा सकती है।

गुरुद्वारे पर मत्था टेका, नेताओं से की मुलाकात

इससे पहले सांसद सिंधिया नादिरा बस स्टैंड के पास स्थित गुरुद्वारे पहुंचे और यहाँ मत्था टेका। यहाँ से निकलकर वे गोविंदपुरा स्थित विधायक कृष्णा गौर के घर पहुंचे। कृष्णा गौर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबूलाल गौर की बहू है। कुछ देर कृष्णा गौर के परिजनों से मुलाकात के बाद सिंधिया भाजपा नेता गिरीश शर्मा के घर गए। यहाँ भी उन्होंने परिजनों से मुलाकात की। इसके अलावा भी सिंधिया ने अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात की। इन मुलाकातो के बाद राजनैतिक पंडित इसका आशय नहीं समझ पा नही समझ पा रहे। बहरहाल भोपाल में अपने मुलाकात कार्यक्रमों के बाद सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही ओरछा रवाना हुए जहाँ वे केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की पुत्री की शादी में शामिल होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews