सिंधिया समर्थक ने शिवराज सरकार से की ये मांग

mp bjp

भोपाल।
बीजेपी के सत्ता में आते ही सिंधिया समर्थक तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराज से एक मांग की है।सिलावट ने शिवराज से गरीब, मजदूर और बेसहारा परिवारों को आटा, दाल और चावल उपलब्ध करवाने की मांग की है।बता दे कि पीएम मोदी ने 21 दिन पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है, जिसके बाद से गरीबों के सामने दैनिक जीवन को चलाने का संकट खड़ा हो गया है, ऐसे में सिलावट ने गरीबों की मदद करने की मांग की है।

पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से कहा है कि कोरोना महामारी के रोकथाम के लिये प्रदेश मे लाकडाउन के समय में प्रदेश के गरीब, मजदूर एवं बेसहारा परिवारों को 10 किलो आटा, 5 किलो चावल एवं 2 किलो दाल उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए सभी कमिश्नर्स- कलेक्टर्स को निर्देश दिए जाएं।

बता दे कि सिलावट वही है जिन्होंने 22 विधायकों के साथ कांग्रेस से बगावत कर कमल नाथ सरकार गिराने में अहम भूमिका निभाई थी। ये सिंधिया के कट्टर समर्थक माने जाते है। हाल ही में बीजेपी मे शामिल हुए है। बीजेपी में शामिल होते ही यह उनकी शिवराज सरकार से पहलीमांग है। इधर अटकलें है कि सिलावट को शिवराज सरकार में बड़ा पद दिया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews