सिंधिया समर्थक बागी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

सिंधिया समर्थक बागी विधायक की बेटी ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप

भोपाल।
एमपी में जारी सियासी बवाल के बीच एक बड़ी खबर आ रही है।मध्यप्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थक और कांग्रेस के बागी विधायक सुरेश राठखेड़ा (MLA Suresh Rathkheda) की बेटी ने आत्महत्या कर ली हैं। धाकड़ मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में पोहरी से विधायक हैं।

बताया जा रहा है कि ज्योति राजस्थान के बारां जिले में डॉक्टर पति के साथ रहती थी।आत्महत्या की घटना गुरुवार देर रात को हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना शुक्रवार को सुबह दी गई। मृतका के पति जय सिंह मेहता बारां जिले के शाहाबाद में चिकित्सा अधिकारी हैं पुलिस उपाधीक्षक कजोड़मल ने बताया कि शाहबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर जय सिंह मेहता की पत्नी 24 वर्षीय ज्योति ने गुरुवार रात करीब 9 बजे अपने ससुराल के गांव बांसखेड़ा माल स्थित घर में फांसी लगाकर जान दे दी पूर्व विधायक को बेंगलुरु से चार्टर्ड विमान से उनको घर पहुंचाया जा रहा है।

घटना के बाद से सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। सुबह घटना की सूचना मिलते ही केलवाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल केलवाड़ा चिकित्सालय में शाहबाद पुलिस उपाधीक्षक और एसडीएम भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौजूद हैं। शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जाएगा। घटना के बाद मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी केलवाड़ा अस्पताल पहुंच गए हैं। अभी तक आत्महत्या का कारण पता नही चल पाया है।

बता दे कि धाकड़ सिंधिया समर्थकों में से एक है और सिंधिया के इस्तीफे के बाद से ही पिछले दस दिनों से बैंगलुरु मे डेरा डाले हुए है। गुरुवार रात को ही उनका विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार किया है।आज वे सुरक्षा बल के बीच भोपाल भी आने वाले थे, लेकिन इसके पहले ये खबर आ गई।

सिंधिया ने जताया शोक

इस घटना पर राज्यसभा उम्मीदवार और बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताया है।सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे परिवार के सदस्य एवं पोहरी विधायक सुरेश धाकड़ राठखेड़ा जी की बेटी के असामयिक निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुःख की घड़ी में, मैं सुरेशज़ी एवं उनके परिजनों की साथ हूँ । श्री धाकड़ जी के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews