सत्ता संग्राम के बीच सिंधिया समर्थकों पर कांग्रेस की दूसरी बड़ी कार्रवाई

scindia-supporter-congress-leader-resign-from-party-post-in-gwalior-

मुरैना।संजय दीक्षित ।पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होनेके बाद समर्थकों की मुश्किलें बढती जा रही है।एक के बाद एक समर्थकों पर कांग्रेस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। उज्जैन और ग्वालियर के बाद अब मुरैना में बड़ी कार्रवाई की गई है।सिंधिया के समर्थन में जाने वाले पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

दरअसल, कांग्रेस नेता ज्योतिराज सिंधिया के समर्थन में कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस ने रविवार को निष्कासित कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता राजेंद्र यादव ने बताया कि कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश मावई ने कांग्रेस के सभी पदों व पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

यादव ने बताया कि मुरैना जिले में जो कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सिंधिया के समर्थन में भाजपा में जा चुके हैं, उन्हें तत्काल कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया है ।मुरैना जिले के पार्टी पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी के सभी पदों से एवं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से पृथक कर दिया गया है एवं निष्कासित कर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराया गया है।

इनको किया निष्कासित
करन सिंह जैन, राकेश गर्ग, रवी प्रताप सिंह भदोरिया, मनोज पाल यादव, राजेंद्र मरैया, हरिओम शर्मा ,कमल शांडिल्य, के डी डंडोतिया, राजेंद्र कुशवाहा, मेवाराम कुशवाह, महेंद्र जैन, गोविंद उपाध्याय, अनार सिंह तोमर, रामनिवास राठौर, दिनेश जैन, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र शर्मा उर्फ रज्जू, विजय छारी, प्रदीप शर्मा जापथाप ,नागेश शर्मा जापथाप, बनवारी लाल शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, राम लाल धाकड़ ,त्रिलोक चौधरी ,दीपक चौधरी एवं संजय फक्कड़ शामिल है। जिन्हें पार्टी ने तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews