Sehore: विधायक ने लिया क्षेत्र का जायजा, मदद के लिए जनता को किया आश्वस्त

Sehore: विधायक ने लिया क्षेत्र का जायजा, मदद के लिए जनता को किया आश्वस्त

सीहोर।अनुराग शर्मा।

प्रदेश में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण के बीच आज सीहोर के विधायक सुरेश राय जनता का हाल जानने जनता के बीच पहुंचे। इस दौरान नगर के विभिन क्षेत्रों में जनता से मिलकर उन्होंने उनकी समस्या सुनी और नगर की जनता को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधन किया जाएगा। जनता की मांग पर विधायक सुदेश राय ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आवश्यक सामग्रियों की होम डिलीवरी की जाएगी। इस हेतु व्यपारी वर्ग से बातचीत चल रही है।

इस योजना को शरू करने का मुख्य उद्देश्य है कि जनता को घर बैठे किराना समान और फल सब्जी जैसी आवश्यक सामग्री मिल जाये। जिससे जनता को घर से बाहर न निकलना पड़े और लॉक डाउन के नियमों का पालन भी हो जाए।  गरीब और जरूरतमंदों के लिए दीनदयाल रसोई के माध्यम से भोजन के पैकेट वितरित किये जा रहै है। पूरे शहर में दीनदयाल रसोई के माध्यम से रोजाना तकरीबन 2 हजार से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक सुदेश राय ने दानदाताओं से अपील की संकट की इस घड़ी में आगे आये और जनता की मदद करें। उन्होंने भ्रमण के दौरान लॉकडाउन का पालन करने के लिए कार्य कर रहे पुलिस कर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए धन्यवाद दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews