MP News : वरिष्ठ BJP नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर

MP News : वरिष्ठ BJP नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर

धार।
कोरोना संकटकाल और लॉकडाउन के बीच धार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाशराव सावंत का निधन हो गया है।64 वर्षीय सावंत ने बुधवार सुबह गुजरात में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पार्टी नेताओं में शोक लहर है।वे वर्तमान में बदनावर जनपद पंचायत अध्यक्ष थे।

बताया जा रहा है कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत खराब होने के बाद उन्हें गुजरात के नडियाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। इसके पहले भी उनकी कई बार तबीयत खराब हो चुकी थी, दो साल पहले ही अस्वस्थ होने पर उनकी बड़ी बहन ने किडनी दान दी थी। उनके दो पुत्र नितिन व प्रतीक हैं।

ऐसा रहा राजनैतिक सफर

-प्रकाशराव सावंत करीब 40 साल तक राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय रहे।
-कानवन ग्राम पंचायत के सरपंच से लेकर पार्टी व संस्थाओं में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया।
-वर्ष 1982 में पहली बार कानवन के सरपंच चुने गए थे।
-वर्ष 2007 में वे बदनावर मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष चुने गए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews