कोरोना से हारे मप्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, चिरायु में इलाज के दौरान निधन

कोरोना से हारे मप्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, चिरायु में इलाज के दौरान निधन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhyapradesh) में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus) का आंकडा 72 के पार पहुंच गया है।वही अबतक 1500 से ज्यादा की मौत हो चुकी है, लेकिन नए मरीज मिलने और मौत का आंकड़ा बढ़ने का सिलसिला जारी है। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता डीपी परमार (Senior BJP leader DP Parmar) का कोरोना के चलते निधन हो गया है। डीपी भोपाल के चिरायु अस्पताल (chiraayu Hospital) में भर्ती थे। उनके निधन की खबर लगते ही भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र के ग्राम करहिया निवासी भाजपा के वरिष्ठ नेता व किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गपाल सिंह (डीपी) परमार जुकाम व बुखार से पीड़ित थे, जहां ग्वालियर में इलाज करवाने के दौरान उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां रविवार को उनकी हालत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और विभिन्ना दलों के जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया।

बता दे कि अबतक कई भाजपा नेता कोरोना से जिंदगी की जंग हार चुके है। दो दिन पहले ही रतलाम के जिला उपाध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी का निधन हो गया था।वही बीते 24 घंटे में कई बड़े नेता संक्रमित हो गए , जिनका इलाज चल रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews