BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर, JP नड्डा-CM ने जताया शोक

BJP के वरिष्ठ नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर, JP नड्डा-CM ने जताया शोक

शिमला, डेस्क रिपोर्ट
साल 2020 में जहां कोरोना  वायरल (coronavirus) का कहर तेजी से बरप रहा है वही दूसरी तरफ नेताओं-अभिनेताओं के निधन की खबरें भी एक के बाद एक सामने आ रही है। अब बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामप्रकाश पटियाल (Senior BJP leader Ramprakash Patial) का देर रात निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पटियाल पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और रात्रि डेढ़ बजे उनका निधन हो गया । पटियाल के निधन पर बीजेपी में शोक लहर दौड़ गई है, बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। वही सीएम जयराम (CM Jayaram) ने रामप्रकाश पटियाल के निधन पर शोक जताते हुए परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।

पटियाल ने बीजेपी के कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया तथा दो बार घुमारवी भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष रहे, वह ब्लॉक समिति के सदस्य और तदोपरान्त वह बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे। रामप्रकाश पटियाल ने जिला ऊना के विस्तारक के दायित्व पर भी कार्य किया तदोपरान्त वह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक रहे और वर्तमान में कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक के रूप में कार्य कर रहे थे।

परिवार के बारे में

रामप्रकाश पटियाल का जन्म 19 दिसंबर, 1957 को प्रदेश के जिला बिलासपुर के तहसील के चेली गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम स्वर्गीय प्रेम सिंह पटियाल और माता का नाम नारो देवी था| इनके परिवार में पत्नी व दो पुत्र है।

सीएम जयराम ठाकुर ने जताया शोक

शिमला – मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के विस्तारक राम प्रकाश पटियाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि श्री पटियाल के निधन से पार्टी को गहरी क्षति हुई है, क्योंकि संगठन की मजबूती के लिए उन्होंने बहुत योगदान दिया।वही बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल, सतपाल सिंह सत्ती, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, त्रिलोक कपूर, राकेश जम्वाल, खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेन्द्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर, जेआर कटवाल, पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोतम गुलेरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल तथा अन्य ने पटियाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews