कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री हजारीलाल रघुवंशी का निधन

भोपाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष हज़ारीलाल रघुवंशी का निधन हो गया है। वे भोपाल के नेशनल अस्पताल में भर्ती थे। कल सिवनी मालवा के आंवलीघाट में उनका अंतिम संस्कार होगा।

हजारीलाल रघुवंशी का जन्म 5 जुलाई 1930 को होशंगाबाद जिले में हुआ था। सन 1977-1980 में वे मध्‍यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य बने। 1980 में ही विधायक चुने गए और फिर राज्‍यमंत्री बने। सन 1986-1989 तक वे राज्‍य बीस सूत्रीय कार्यक्रम समिति के सदस्‍य रहे। सन 1990-92 में वे मध्‍यप्रदेश कमेटी के उपाध्‍यक्ष बने तथा सन् 1991 से लगातार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्‍य रहे। सन् 1993 में फिर वो मंत्री बनाए गए तथा सन 1998 में भी उन्हें मंत्री बनाया गया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews