MP के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद का निधन, पार्टी में शोक लहर, गृहमंत्री ने जताया दुख

कांग्रेस विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल से बड़ी खबर मिल रही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद तिलकराज सिंह (Former MP Tilak Raj Singh) का निधन हो गया है।वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर लगते ही कांग्रेस में शोक की लहर दौड़ गई है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह की बड़ी बैठक आज, स्कूल-कॉलेज बंद करने पर हो सकता है फैसला

मिली जानकारी के अनुसार,62 वर्षीय पूर्व सांसद और सिंगरौली जिलाध्यक्ष तिलकराज सिंह (Singrauli District President Tilak Raj Singh) कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें हाल ही में इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।आज उनका पार्थिव शरीर उनके गृह गांव सिंगरौली जिले के बरका गांव लाया जाएंगा, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा(Home Minister Narottam Mishra) ने ट्वीट कर लिखा है कि सीधी के पूर्व सांसद श्री तिलकराज सिंह जी के निधन की दुखद सूचना मिली है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।ॐ शांति

यह भी पढ़े.. चुनाव से पहले BJP में बड़ा फेरबदल, इन्हें मिली नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

सीधी से बीजेपी सांसद रीति पाठक ने ट्वीट कर लिखा है कि सीधी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद व कांग्रेस सिंगरौली के जिलाध्यक्ष  तिलकराज सिंह जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews