इंदौर में लूट की सनसनीखेज वारदात, चाकू से वार कर डेढ़ लाख से ज्यादा लूटे

इंदौर में लूट की सनसनीखेज वारदात, चाकू से वार कर डेढ़ लाख से ज्यादा लूटे

इंदौर, आकाश धौलपुरे। इंदौर पुलिस (Indore Police) की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए दो बदमाश लूट (Loot) की वारदात को आसानी से अंजाम दे गए उन्होंने कलेक्शन एजेंटों पर चाकू (Knife)से वार कर एक लाख 55 हजार रुपए से भरा बैग लूट लिया और भाग खड़े हुए। सरेराह हुई लूट की इस घटना से ये साफ हो रहा है कि इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। घटना खजराना थाना क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि खजराना थाना क्षेत्र के तंजीम नगर में निजी फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट देवराज और उनके सहयोगी द्वारा रोजाना की तरह कलेक्शन इकट्ठा किया गया और जब वो बैंक जाने के लिए निकले ही थे की दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर बैग छीनने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने कलेक्शन एजेंटों पर चाकू से वार किए और एक लाख 55 हजार रुपए से भरा बैग लेकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें – Indore News: सिंधिया के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, ये हैं पूरा मामला

घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने तत्काल घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद अज्ञात लुटेरे भाग खड़े हुए।   उन्होंने बताया कि दोनों लुटेरे ने मुंह को ढंककर रखा था।  पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज तलाश कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है और जल्द लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews