CM हाउस से निकलते ही ‘शेरा’ ने मंत्री बनने को लेकर दिया बड़ा बयान

CM हाउस से निकलते ही ‘शेरा’ ने मंत्री बनने को लेकर दिया बड़ा बयान

भोपाल।
पांच दिनों से लापता हुए निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा (Surendra Singh Shera) आज आखिरकार भोपाल(Bhopal) पहुंचे और सीएम हाउस पर मुख्यमंत्री कमलनाथ(cm kamalnath) से मुलाकात की। सीएम हाउस से बाहर निकलने के बाद शेरा मीडिया से रुबरु हुए और बड़ा बयान दिया। शेरा ने कहा कि जल्द ही मंत्री बनने की खुशखबरी मिलेगी। होली के पहले या बाद में यह खुशखबरी मिलेगी। विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा है कि सीएम कमलनाथ राम हैं तो मैं उनका हनुमान हूं।

शेरा ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मेरी मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamalnath)से बात हुई है, मंत्री बनाने को लेकर बात हुई है,मुझे कमलनाथ जी ने आश्वस्त किया है। जल्द ही मंत्री बनने की खुशखबरी मिलेगी। होली के पहले या बाद में यह खुशखबरी मिलेगी। विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा ने कहा है कि सीएम कमलनाथ राम हैं तो मैं उनका हनुमान हूं। वही उन्होंने आगे कहा कि आज राइस मिल को लेकर में कमलनाथ जी से मिलने आया था, क्षेत्र के कामों को लेकर चर्चा हुई थी मुझे बैंगलोर में रोकने की कोशिशे की गई थी, लेकिन शेर को कोई बंधक नही बना सकता है। शेरा के बयान के बाद एक बार फिर मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें तेज हो चली है।उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकती है, जिसमें बसपा विधायक रामबाई, निर्दलीय विधायक शेरा और सपा समेत कई नाराज कांग्रेस विधायकों को मंत्रिमंडल मे शामिल कर सकती है।

आज सुबह भी कांग्रेस (congress)और मुख्यमंत्री कमलनाथ(Cheif minister kamalnath) से उनका संपर्क हो चुका था। इससे पहले शुक्रवार को उनका एक वीडियो सामने आया था।जिसमें वे कहते हुए नजर आ रहे थे कि मैं अपने परिवार के साथ बेंगलुरु गया था और अपने परिवार के साथ ही वापस आ रहा हूं।मैं अपनी बिटिया के पास परिवार के साथ बेंगलुरु आया था, अपनी मर्जी से आया था और अपनी मर्जी से वापस आ रहा हूं। वे शुरू से ही कांग्रेस के साथ हैं और इसमें कोई डाउट नहीं है। वे सीएम कमलनाथ के साथ है और उन्हें कोई खरीद नहीं सकता है। ये वीडियो देर रात बेंगलुरू एयरपोर्ट पर शूट किया गया था।जिसमें शेरा ने ये भी बताया कि जब वह एयरपोर्ट की तरफ रवाना हो रहे थे तभी रास्ते में कुछ अज्ञात लोगों ने जो करीब 4 से 5 गाड़ियों में सवार थे उन्हें घेर लिया, हालांकि ज्यादा देर तक घेराव नहीं कर सके क्योंकि तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और वह वहां से बेंगलुरु एयरपोर्ट के लिए विधायक रवाना हो चुके हैं। बेंगलुरु एयरपोर्ट से शाम 7:00 बजे की फ्लाइट से इंदौर के लिए रवाना हो गए, इंदौर के बाद वह परिवार के साथ आज शनिवार दोपहर भोपाल पहुंचे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews