इंदौर घटना पर बोले शिवराज-”किसी भी कीमत पर दोषियों को नही छोड़ेंगे”

इंदौर घटना पर बोले शिवराज-”किसी भी कीमत पर दोषियों को नही छोड़ेंगे”

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर के टाटपट्टी बाखल – सिलावटपुरा में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ ओर रहवासियों ने हमला बोल दिया था जिसके बाद घटना की जानकारी केंद्र सरकार तक पहुंच चुकी है। इधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना के खिलाफ जंग लड़ रहे वारियर्स को भरोसा दिलाया कि वो स्वयं और प्रदेश सरकार उनके साथ है।

सीएम ने भोपाल से एक वीडियो जारी कर कहा कि इंदौर में कोरोना से लड़कर लोगो की जान बचाने में लगे डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, नगरीय निकाय में कार्यरत कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ने वाले डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा, उषा कार्यकर्ता, राजस्व अमला, नगरीय निकाय के कर्मचारी आप सभी कोरोना के खिलाफ लड़ाई जारी रखें, आपकी संपूर्ण सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना इंदौर में हुई है, उस घटना में शामिल सभी अराजक तत्वों को किसी भी कीमत में नहीं छोड़ा जाएगा।

पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है कुछ को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है। सीएम ने कहा ऐसे लोग मुट्ठी भर हैं। सीएम ने कहा पीड़ित मानवता को बचाने के लिए आपके काम में कोई बाधा डालेगा तो कार्रवाई होगी तो ऐसे लोगो को किसी कीमत पर नहीं छोड़ेंगे। वीडियो संदेश में सीएम ने कहा कि लोगों की जिंदगी के लिए जरूरी है आप अपने काम में जुटे रहे, आपकी कर्तव्यनिष्ठा को प्रणाम साथ ही उन्होंने कहा कि मैं और पूरा प्रदेश आपके साथ है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews