26-27 मार्च को पचमढ़ी में शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला

SHIVRAJ CABINET MEETING

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 26-27 मार्च को मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में बड़ी शिवराज कैबिनेट (Shivraj Cabinet Meeting) की चिंतन बैठक होने जा रही है।इसके लिए आज शुक्रवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के साथ सभी मंत्री रवाना होंगे। इस बैठक में मिशन 2023 को लेकर बड़ी तैयारी की जाएगी। वही अलग-अलग मंत्रियों की कमेटी की रिपोर्ट और आगामी 2 साल के लिए सरकार आम जनता को राहत देने का रोडमैप भी तैयार करेगी।

यह भी पढ़े मध्यप्रदेश में Zomato की रफ्तार पर लगेगी लगाम, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी ये चेतावनी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra)  ने बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की अध्यक्षता में 26-27 मार्च को मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक पचमढ़ी में होने जा रही है।आज शुक्रवार 22 मार्च शाम मुख्यमंत्री के साथ सभी मंत्रीगण पचमढ़ी रवाना होंगे। जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए गठित मंत्री ‌समूह की रिपोर्ट पर बैठक में मंथन होगा।2024 में होने वाले मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

यह चिंतन बैठक 26 मार्च को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन के साथ शुरू होगी। चिंतन बैठक में दोनों दिन विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विषयों पर सत्र होंगे। सत्र-समापन के बाद मंत्रीगण बस से ही भोपाल वापस आएंगे।आत्मनिर्भर योजना के तहत होने वाली आगामी कार्ययोजनाओं को ध्यान में रखकर बैठक का एजेंडा तैयार किया गया है।

यह भी पढ़े..अप्रैल से जबलपुर-रतलाम से चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेन, ग्वालियर रूट की 6 जोड़ी ट्रेन रद्द, इसमें एक्सट्रा कोच

इस शिवराज कैबिनेट बैठक को लेकर कलेक्टर, कमिश्नर समेत जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाए किए गए है। पिपरिया, पचमढ़ी, सोहागपुर, बनखेड़ी के साथ ही पुलिस लाइन का बल भी पचमढ़ी में तैनात किया जा रहा है।सभी पुलिस अधिकारियों को सभी आवश्यक इंतजाम करने के साथ मुस्तैद रहने के लिए निर्देशित किया है।इसमें भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पचमढ़ी पहुंचेंगे।

Koo App

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews