Shivraj Cabinet: 1 जुलाई को होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 मंत्री ले सकते हैं शपथ

Shivraj Cabinet: 1 जुलाई को होगा शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार, 24 मंत्री ले सकते हैं शपथ

भोपाल।

शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) मंत्रिमंडल (cabinet) का बहुप्रतीक्षित विस्तार (expansion) अब होने जा रहा है ।बुधवार को इस बात की पूरी उम्मीद है कि मंत्रिमंडल में 23 नए सदस्य शपथ लेंगे। स्टेट गैरेज में 26 गाड़ियों को तैयार रहने को कह दिया गया है ,इसलिए कयास लगाए जा रहे हैं कि 23 मंत्री शपथ ले सकते हैं क्योंकि तीन या चार गाड़ियां स्रपेय रखी जाती है ।दिल्ली में दो दिन के भारी मंथन के बाद मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम तय हो चुके हैं ।

इनमें सिंधिया कोटे से इमरती देवी, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, रणवीर जाटव, एन्दल सिंह कंसाना बिसाहूलाल सिंह,हरदीप डंग और राजवर्धन सिंह दत्ती गांव के नाम शामिल है हालांकि बीजेपी कोटे से कौन कौन मंत्री बनेगा, इस बात की अभी खुलासा नहीं हुआ है ।लेकिन इस बात की प्रबल संभावना है कि भूपेंद्र सिंह ,गोपाल भार्गव, मोहन यादव ,अरविंद भदौरिया ,संजय पाठक, विश्वास सारंग, रामेश्वर शर्मा, यशपाल सिंह सिसोदिया मंत्री बन सकते हैं। शिवराज मंत्रिमंडल में इन सदस्यों के साथ कुल संख्या 28 हो जाएगी और इस तरह से अभी 6 स्थान और मंत्रिमंडल में खाली रहेंगे जिन्हें आने वाले समय में भरने के विकल्प शिवराज के पास रहेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews