लॉकडाउन के बीच शिवराज ने दी किसानों को बड़ी राहत

लॉकडाउन के बीच शिवराज ने दी किसानों को बड़ी राहत

भोपाल।

गुरुवार को मोदी सरकार द्वारा किसानों के लिए बड़ी घोषणा के बाद अब प्रदेश की शिवराज सरकार ने भी उनको राहत दी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय में रबी सीजन में गेहूँ उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा की। मंत्रालय में रखी गई रबी उपार्जन की समीक्षा बैठक के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तय कि है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को समस्त तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने किसानों की हर संभव मदद देने के दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

चौहान ने प्रदेश के किसानों से कहा है कि कोरोना संकट के साथ ही इन दिनों हुई बारिश तथा कहीं-कहीं ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान से किसानों पर दोहरी मार पड़ी है। ‘मैं तुरंत आपके बीच नहीं पहुँच पा रहा हूँ, परंतु सरकार आपके साथ है। संकट की इस घड़ी में सरकार आपकी हरसंभव मदद करेगी।’

दरअसल, मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित और स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैठक में गेहूँ उपार्जन से जुड़ी परिवहन तथा भंडारण व्यवस्था और फसल का समर्थन मूल्य देने के संबंध में चर्चा हुई। दरअसल पूर्व सीएम कमल नाथ ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर गरीब, दिहाड़ी मजदूर व रोज कमाकर अपनी जीवन यादव करने वालों के लिए राहत पैकेज देने की मांग की थी। जिसके बाद गुरुवार को हुए बैठक में निर्णय लेने के बाद शुक्रवार को रबी फसल के उपार्जन की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की गई। जहां सीएम शिवराज ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की 3 अप्रैल माह से शुरू हो जाएगी वहीं उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी कर दिए हैं। वही कोरोना वायरस के संक्रमण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के इंदौर जिले के ऊपर अधिक ध्यान दिया जाए। साथ ही साथ अधिकारियों को सभी जिलों में टेस्ट कीट उपलब्ध करवाने की भी बात कही गई। मुख्यमंत्री द्वारा किए गए इस बैठक में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। सीएम व अधिकारी एक दूसरे से दूर दूर बैठे थे।

गौरतलब हो कि इससे पहले गुरुवार को मोदी सरकार ने किसानों को लेकर भी बड़ी घोषणाएं की थी। उन्होंने कहा था कि अप्रैल के पहले हफ्ते में किसानों के खातों में 2 हजार की किश्त डाल दी जाएगी। 8 करोड़ 70 लाख किसानों को इसका लाभ मिलेगा।वित्त मंत्री ने कहा था कि किसानों को सालाना 6 हजार रुपये पीएम किसान सम्मान निधि के तहत मिलते हैं, हम इसकी पहली किस्त अप्रैल के पहले हफ्ते किसानों को देंगे। इसका 8.69 करोड़ किसानों को इसका फायदा मिलेगा।जिसके बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह के राहत पैकेज का ऐलान किया था। बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित की संख्या 27 पहुंच चुकी है। वहीँ अब तक कोरोना संक्रमण से 2 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews