कोरोना संकटकाल के बीच शिवराज सरकार ने पेंशनरों को दी सौगात

Shivraj-on-the-new-mission

भोपाल।
लॉक डाउन के बीच प्रदेश की शिवराज सरकार ने पेंशनरों को बडी सौगात दी है। शिवराज सरकार ने 46 लाख 86 हजार 173 पेंशनर्स के खातों में 562 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगल क्लिक के जरिए मंगलवार को मार्च और अप्रैल की यह राशि विभिन्न पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों के खातों में जमा की।सरकार ने पिछले दिनों कोरोना संकट को देखते हुए कई राहत पैकेज घोषित किए थे। सरकार के इस फैसले पर पेंशनरों ने खुशी जताई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मंत्रालय से विभिन्न पेंशन योजनाओं की दो माह की 562 करोड़ रुपए की राशि पेंशनरों के खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर की। इससे 46 लाख 86 हजार 173 पेंशनर्स लाभान्वित हुए। मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर कुल राशि 562 करोड़ से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 15 लाख 69 हज़ार 627, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 5 लाख 36 हज़ार 412 , इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना के 99 हज़ार 924, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना के 57 हज़ार 790, मानसिक बहु-निशक्तजनों को आर्थिक सहायता योजना के 75 हज़ार 514 तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 23 लाख 46 हज़ार 906 पेंशनर्स लाभान्वित हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews