कोरोना के चलते छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने की तैयारी में शिवराज सरकार

mp

भोपाल।
15 महिनों के बाद सत्ता में आते ही शिवराज सरकार एक्शन मोड में आ गई है।अब शिवराज सरकार ने छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। कोरोना के चलते राज्य सरकार ने पहली से नौंवी कक्षा के छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले के बाद छात्रों ने राहत की सांस ली है।

दरअसल, कोरोना के बढ़ते कहर के चलते पूरे देश-प्रदेश में लॉक डाउन है।स्कूल-कॉलेज पूरी तरह से बंद है। ऐसे में कॉपी जांचने और रिजल्ट बनाने का काम भी नहीं हो सकता, जिसके चलते छात्रों का रिजल्ट अटक गया है और उन्हें चिंता सता रही है कि ऐसी स्थिति कब तक रहेगी ।इस कारण सरकार ने इन छात्रों को जनरल प्रमोशन देने का फैसला लिया है। जिसके चलते सरकार ने कोरोना की वजह से प्रदेश में पहली से नौवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को जनरल प्रमोशन देने का फैसला किया है।

इधर 10 वीं के छात्रों को भी प्रमोशन पर विचार
इधर, आगामी हालातों को देखते हुए सरकार 10वीं के छात्राें को भी जनरल प्रमोशन देने पर विचार कर रही है। लेकिन, हायर सेकंडरी में ऐसा नहीं किया जाएगा क्योंकि 12वीं के अंकों के आधार पर कॉलेजों में दाखिला दिया जाता है।ऐसे में आने वाले भविष्य में छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews