कोरोना संकटकाल के बीच शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान

कोरोना संकटकाल के बीच शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान

भोपाल।सत्ता में आने के बाद से ही प्रदेश की शिवराज सरकार युद्ध स्तर पर कोरोना से मुकाबला कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराज पूरे प्रदेश पर अपनी पैनी नजर जमाए हुए है और आए दिन हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए फैसले ले रहे है। अबकोरोना संकटकाल के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने बड़ा ऐलान किया है।शिवराज सरकार ने फैसला किया है कि सरकार कोरोना आपदा में ड्यूटी कर रहे राजस्व , पुलिस और नगरीय विभागों के जांबाजो का 50 लाख का बीमा कराएगी। ये बीमा 50 लाख रुपए तक का होगा।

दरअसल ,केन्द्र सरकार के बाद प्रदेश की शिवराज सरकार ने यह तय किया है कि कोरोना आपदा में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों का बीमा कराया जाएगा यह बीमा 50 लाख तक का होगा। इसमें नगरीय प्रशासन पुलिस राजस्व समेत उन सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे । इससे पहले केंद्र सरकार स्वास्थ्य अमले के कर्मचारियों का 50 लाख का बीमा करने का फैसला कर चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews