शिवराज सरकार का फसल बीमा कंपनी को लेकर बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा लाभ

शिवराज सरकार का फसल बीमा कंपनी को लेकर बड़ा फैसला, किसानों को मिलेगा लाभ

भोपाल।

सत्ता में वापस लौटने के बाद से ही शिवराज(shivraj) सरकार भ्रष्टाचारियों(Corrupt) एवं मुनाफाखोरी(Profiteering) करने वाले लोगों पर नकेल कसने के लिए कि कदम उठा रही है। इसी कोशिश को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेश की शिवराज सरकार(shivraj government) ने तय किया है कि वो अब खुद की फसल बीमा कंपनी(Crop Insurance Company) बनाएगी और इसके जरिए किसानों को फसल बीमा(Insurance) का लाभ दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे फसल बीमा के नाम पर चल रही मुनाफाखोरी बंद होगी और किसानों को उनका उचित लाभ मिल पायेगा। जिसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू भी कर दी है।

दरअसल सरकार द्वारा खुद की फसल बीमा कंपनी बनाने के बाद सरकार ने तेज़ी से इस पर कार्य शुरू कर दिया है। नई फसल बीमा योजना का ड्राफ्ट(draft) लगभग तैयार हो गया है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(CM Shivraj singh chouhan) इसको लेकर जल्द ही एक बैठक भी करेंगे। बैठक में मुहर लगने के बाद कंपनी की शुरुआत की जाएगी और किसानों की फसलों का बीमा किया जायेगा। वहीँ कृषि मंत्री कमल पटेल(kamal patel) ने कहा है कि सरकारी बीमा कंपनी बनने के बाद हर किसान को बीमा का लाभ दिया जाएगा। निजी कंपनियों को प्रीमियम(premium) का मुनाफा बंद होगा। हालांकि नई योजना के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से बाहर आना होगा और नई बीमा योजना का खाका तैयार करना होगा। कृषि मंत्री कमल पटेल की माने तो नई योजना को मुख्यमंत्री फसल बीमा योजना नाम दिया जा सकता है।

बता दें कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की फसल का प्रीमियम निजी बीमा कंपनियों को दिया जाता है। जिसपर कंपनी किसानों के फसलों का दावा करती है और प्राकृतिक आपदा के दौरान कंपनियां किसानों को मुआवजा बांटती हैं। लेकिन प्रीमियम जिस अनुपात में जमा कराया जाता है। उसका फायदा किसानों को कम और निजी कंपनियों को अधिक होता है। जिसको लेकर शिवराज सरकार ने ये फैसला लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews