उपचुनाव के बाद एक्शन में शिवराज, अफसरों से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

उपचुनाव के बाद एक्शन में शिवराज, अफसरों से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा उप-चुनाव (Vidhansabha By-election) के अनुकूल नतीजे आने और बहुमत में रही कसर पूरी होने से खुश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan).अब योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा करने में जुट गए हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री शुक्रवार को संभागायुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करने वाले हैं। इस दौरान कानून व्यवस्था के साथ अन्य विषयों पर चर्चा हो सकती है।

आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री चौहान 13 नवंबर को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के प्रमुख अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। इस दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, धान मिलिंग, कानून व्यवस्था, मिलावट से मुक्ति अभियान, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि), नवीन पात्रता पर्ची धारी हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण, (सार्वजनिक वितरण प्रणाली), पथ विक्रेता उत्थान योजना (शहरी एवं ग्रामीण), स्वसहायता समूहों का सशक्तिकरण, विभिन्न त्यौहार की व्यवस्था पर चर्चा करेंगे।

बताया गया है कि इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कोविड-19 की स्थिति, आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण, एक जिला-एक उत्पाद योजना का क्रियान्वयन, लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन पोर्टल पर परिसम्पत्ति की जानकारी अद्यतन दर्ज करना तथा समस्त नगरीय निकायों में एकल खाता प्रणाली लागू करना जैसे विषयों की समीक्षा होगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews