Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुलाई बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

shivraj singh chouhaan

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के 19 जिलों की 28 सीटों पर उपचुनाव (By-election) की वोटिंग (Voting) हो चुकी है और अब 10 नवंबर (10 November) को परिणाम(Result) आने है। इन नतीजों के बाद मध्यप्रदेश की सियासत की तस्वीर साफ हो जाएगी कि कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) वापसी करेगी या शिवराज सरकार (Shivraj Government) परमानेंट हो जाएगी, हालांकि BJP-कांग्रेस (Congress) द्वारा जीत के दावे अभी से किये जा रहे है।इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan ने आज बुधवार को 5 बैठक बुलाई है।

दरअसल, सीएम शिवराज (Shivraj Singh Chauhan) ने मंत्रालय (Ministry में आज आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश को लेकर बैठक बुलाई है, इसमें वे सभी अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (Video Conferencing) के जरिए इस चर्चा से करेंगे। बैठक में जिलों के अफसरों से फीडबैक (Feedback) लेंगे और संबल योजना के तहत हितग्राहियों को बिजली उपलब्ध कराने की चर्चा होगी। वही सीएम शिवराज मंत्रालय में खाद्य पदार्थों में मिलावट अभियान की समीक्षा करेंगे।इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के तमाम बड़े अधिकारी मौजूद रहेंगे। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीएम शिवराज विभागीय तैयारियों का जायजा लेंगे।

इसके बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था पर पुलिस अफसरों से भी बातचीत करेंगे। खाद्य पदार्थों में मिलावट अभियान की समीक्षा बैठक भी लेंगे, जिसमें अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, DGP, ADG (इंटेलिजेंस), कमिश्नर भोपाल, एडीजी भोपाल, कलेक्टर भोपाल (Bhopal Collector) मौजूद रहेंगे। माना जा रहा है कि पिछले दिनों भोपाल में फ्रांस के राष्ट्रपति (France President इमैनुएल मैक्रों के विरोध में हुए प्रदर्शन को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठे थे, इसी संबंध में ये बैठक बुलाई गई है।

इसके अलावा सीएम शिवराज ने भी बीजेपी पदाधिकारियों की सीएम हाउस में फीडबैक बैठक बुलाई है , जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma मौजूद रहेंगे। यहां वोटिंग परसेंटेज बढ़ने के बाद की स्थिति पर मंथन होगा। इससे पहले 6 अक्टूबर को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट की बैठक की थी। इसके बाद वे चुनाव प्रचार में व्यस्त हो गए थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews