शपथ से पहले शिवराज का बड़ा बयान

शपथ से पहले शिवराज का बड़ा बयान

भोपाल। विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद शिवराज सिंह ने कहा है कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन में वो कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होने कहा कि शासन करने की शैली में भी परिवर्तन किया जाएगा, हम सब मिलकर काम करेंगे। प्रदेश के विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। जन कल्याण का नया इतिहास रचेंगे, इसके साथ ही उन्होने कहा कि आज हमारे सामने कोरोना का जो विकट संकट खड़ा है इससे निपटने में सभी हम सभी तत्काल काम में लग जाएंगे, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मैं कार्य शुरू कर दूंगा और सबसे पहले कोरोना से निपटने के लिये कार्ययोजना बनाई जाएगी।

इस अवसर पर उन्होने कहा ​कि हमारे प्रधानमंत्री ने जो भावनाएं प्रकट की है उसके अनुसार अपने आप को नए जोश से प्रदेश के विकास के लिये कार्य करना है। उन्होने आह्वान किया कि सभी विधायक अपने क्षेत्रों में जाकर जनता की सेवा में लग जाएं और हम सबको मिलकर इस कोरोना के संकट पर विजय पाना है। उन्होने कहा ​कि शपथ लेने के तत्काल बाद सोमवार से ही अपने कार्यालय में दायित्व संभाल लेगें।

शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक में अपने संबोधन में कहा कि गोपाल भार्गव ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में सवा साल अपने दायित्व का निर्वाह किया है वहीं नरोत्तम मिश्रा सरकार को सचेत करते रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही और ये बीजेपी में ही होता है कि साधारण कार्यकर्ता को बड़ा काम करने का मौका मिलता है। शिवराज ने केंद्रीय नेतृत्व का भी आभार माना और कहा कि सभी को साथ लेकर चलेंगे।

शिवराज ने अपने चयन के बाद संबोधन में कहा कि य‍ह उनके लिए बहुत भावुक पल है। वे हमेशा पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता रहे हैं। यह भाजपा में ही संभव है कि एक सामान्‍य कार्यकर्ता को इस तरह काम करने का अवसर मिले। शिवराज ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि उन्‍हें चुनौतीपूर्ण समय में यह दायित्‍व मिला है और वो इसे पूरी प्रतिबद्धता से निभाएंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने विधायक दल की बैठक में कहा कि मेरे लिए आज बहुत भावुक पल हैं। भाजपा मेरी मां है और मैं मां के दूध की लाज रखने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। जाने वाली सरकार सब तबाह करके गई है। शासन करने की शैली में भी अब परिवर्तन किया जाएगा। काम बोलेगा, हम मिलकर काम करेंगे। जनकल्याण का नया इतिहास रचेंगे। यह उत्सव का समय नहीं है। परिस्थितियां हमें इजाजत नहीं देती। कोरोना के संकट को समाप्त करना है। तत्काल हमें काम पर जुटना है। जो भावनाएं प्रधानमंत्री मोदीजी ने प्रकट की है, उन भावनाओं से हमें जुड़ना है। फिलहाल हमें कोरोना महामारी के संक्रमण की चेन को तोड़ना है। कोई उत्साह, उ

त्सव और समारोह नहीं होगा। शपथ ग्रहण के तुरंत बाद मैं अपने कार्यालय जाऊंगा और कोरोना से लड़ने की योजना बनाई जाएगी। हमें इस महामारी से निपटना है और इसके लिये तत्काल योजना बनाई जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews