एमपी के इन जिलों में छूट देने से CM का साफ़ इंकार

एमपी के इन जिलों में छूट देने से CM का साफ़ इंकार

भोपाल।

मध्यप्रदेश(madya pradesh) में कोरोना(corona) तेजी से पैर पसार रहा है। प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के पार हो चुकी है और अबतक सौ की मौत हो चुकी है।खास करके इंदौर और भोपाल में स्थिति गंभीर होती जा रही है। वही दिनों दिन इन शहरों में आंकड़ों में बढोत्तरी होती जा रही है। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद इस पर रोक नही लग पा रही है। ऐसे में शिवराज सरकार ने प्रदेश के हॉटस्पॉट बन चुके छह जिलों को राहत देने से साफ इंकार कर दिया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि 26 अप्रैल से प्रदेश के संक्रमित जिलों में कोई छूट नहीं दी जाएगी। भोपाल और इंदौर में लगातार मिल रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज सरकार के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं। ऐसे में शिवराज सरकार द्वारा इन जिलों में कोई छूट नहीं दी गई है। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, खरगोन एवं धार जिले में दुकानें नहीं खोली जाएगी। वही संक्रमित जिलों में प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप का गठन किया गया है।  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में संक्रमित क्षेत्रों को छोड़कर मोहल्लों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खोली जा सकती हैं। शहरों में मुख्य बाजार, मॉल, सिनेमाघर, जिम, ब्यूटी पार्लर, सैलून आदि को खोलने की अनुमति नहीं दी गयी है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ किया है कि मध्यप्रदेश के छह जिलों को छोड़कर बाकि सभी जिलों में रियासत दी जाएगी। सीएम ने बताया कि इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, धार और खरगोन जिले में लॉकडाउन में किसी भी तरह की छूट नहीं मिलेगी। हालांकि अभी किसी भी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का संचालन नहीं होगा।

बता दें कि राजधानी(capital) में कोरोना(corona) अपना प्रभाव तेजी से फैला रहा है। पिछले 24 घंटे में 57 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आने के बाद रविवार सुबह 29 नए संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 417 पहुंच गया है। वही भोपाल(bhopal) में दो कोरोना पॉजिटिव(corona positive) मरीज की मौत के साथ एक संदिग्ध महिला की रिपोर्ट अभी आनी शेष है। इसी के साथ प्रदेश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 100 का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं इंदौर(1125), उज्जैन(103), जबलपुर(59), धार(46) और खरगोन(66) संक्रमित मरीज पाए गए हैं। इसलिए ऐसे जिले जो मध्यप्रदेश के हॉटस्पॉट जिले हैं और यहां प्रशासन द्वारा लगातार सख्ती बरती जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews