दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज के मंत्री की मुहिम, जनता से कर रहे ये अपील   

दिग्विजय सिंह के खिलाफ शिवराज के मंत्री की मुहिम, जनता से कर रहे ये अपील   

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। खरगोन दंगों से जोड़कर दूसरे राज्य का ट्वीट कर फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं।  प्रदेश के अलग अलग शहरों में FIR दर्ज होने के बाद अब शिवराज के एक कैबिनेट मंत्री ने दिग्विजय सिंह के ट्विटर को सस्पेंड करने ब्लॉक रिपोर्ट करने की मुहिम (Demand to suspend Digvijay’s Twitter account) शुरू कर दी है। उन्होंने कल मंगलवार ट्विटर के CEO को एक पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह के ट्विटर एकाउंट को सस्पेंड करने की मांग भी की है।

शिवराज सरकार (Shivraj Government) के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishvas Sarang) खुलकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के खिलाफ मैदान में आ गए हैं। विश्वास सारंग ने आज कहा कि आज से हमने निश्चय किया है कि हम एक मुहिम चलाकर दिग्विजय सिंह के एकाउंट को सस्पेंड करने और ब्लॉक करने के लिए ट्विटर पर रिपोर्ट करने की एक मुहिम (Twitter report campaign to block Digvijay Singh’s account) चलाएंगे। सबसे पहले आज में ट्विटर को रिपोर्ट कर रहा हूँ।

ये भी पढ़ें – खरगोन में तीसरे दिन भी कर्फ्यू जारी, अलर्ट पर मप्र के सभी जिले, गृह मंत्री का बड़ा बयान

उन्होंने कहा कि आज में ट्विटर (Twitter) को रिपोर्ट कर रहा हूँ कि दिग्विजय सिंह ने लगातार सामाजिक समरसता और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है और उनके कारण केवल मध्य प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में अराजकता का माहौल बनता है। इसमें कहीं ना कहीं ट्विटर भी इन्वॉल्व हो जाता है , क्योंकि वो इसके लिए ट्विटर का उपयोग करते हैं।

ये भी पढ़ें – VIDEO: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान- 1 नहीं, एक लाख FIR दर्ज करें, मुझे डर नहीं

उन्होंने ट्विटर पर मौजूद अकाउंट होल्डर से अपील की कि वे दिग्विजय सिंह के एकाउंट को ट्विटर को रिपोर्ट करें जिसके माध्यम से हम ये सुनिश्चित कर सकें कि दिग्विजय सिंह जैसे लोग इस देश में सामाजिक समरसता बिगाड़ने का प्रयास ना करें अपनी राजनीतिक रोटी सेकने के लिए ट्विटर का उपयोग ना करें।

ये भी पढ़ें – IPL 2022 : स्ट्रीट लाइट के नीचे ऑनलाइन सट्टे का खेल, तीन गिरफ्तार 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews