VIDEO: दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान- 1 नहीं, एक लाख FIR दर्ज करें, मुझे डर नहीं

digvijay singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में दर्ज होने के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।दिग्विजय सिंह का कहना है कि मुझ पर 1 नहीं एक लाख FIR दर्ज करें, मुझे डर नहीं है। साम्प्रदायिक उन्माद के खिलाफ़ बोलने पर कितने ही मामले दर्ज हो जाएं, मुझे फर्क नहीं पड़ता। ट्वीट में मैंने सवाल पूछा है,क्या ये ठीक नहीं।ट्वीटर से फोटो डिलिट के मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो खरगोन की नहीं थी इसलिए मैंने डिलीट कर दिया। पूरे देश मे BJP का एजेंडा चल रहा है, मेरे खिलाफ भी चले तो भी मुझे फर्क नहीं पड़ता है।

यह भी पढ़े.. 1 लाख पेंशनरों को बड़ा तोहफा, मिलेगा 7वें वेतनमान का लाभ, बढ़ेगी पेंशन, आदेश जारी

वही आज सुबह ट्वीट कर दिग्विजय सिंह ने लिखा है कि मुझे ख़रगोन के दंगे के संदर्भ में अनेक विडियो व चित्र मिले थे। मेरे परिचित ने अनेक चित्रों और वीडियो के साथ इस चित्र को भी साझा किया था।क्या ख़रगोन प्रशासन ने लाठी तलवार जैसे हथियारों को ले कर जुलूस निकालने की इजाज़त दी थी? क्या जिन्होंने पत्थर फेंके चाहे जिस धर्म के हों सभी के घर पर बुलडोज़र चलेगा? शिवराज जी मत भूलिए आपने निष्पक्ष हो कर सरकार चलाने की शपथ ली है।

यह भी पढ़े.. नमक और चीनी का सेवन पूरी तरह से छोड़ देना, सेहत के लिए कहां तक सही है? जाने एक्सपर्ट की राय

दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि प्रश्न हैं कि १- क्या इस देश में अब प्रश्न पूछना भी गुनाह हो गया है? २- विपक्ष के नेता के रूप में क्या हम अपने देश/ प्रदेश की जनता के एक वर्ग के खिलाफ बन रहे ऐसे माहौल पर सवाल नहीं कर सकते?क्या बग़ैर नोटिस और बग़ैर जाँच-परख के अपने विरोधियों पर बुलडोज़र हमला न्यायसंगत है?४- क्या लोकतंत्र अब एकतरफ़ा राजनीतिक विचार से ही चलेगा ?मैंने शिवराज जी द्वारा इस झूठे फेक विडियो अपने ट्विटर पर चलाने के आधार पर उनके ऊपर क़ानूनी कार्रवाई करने की मॉंग की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews