शिवराज का ट्वीट  “टाइगर अभी तैर रहा है”, आखिर क्या हैं इसके मायने?  

शिवराज का ट्वीट  “टाइगर अभी तैर रहा है”, आखिर क्या हैं इसके मायने?  

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट । मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh)  में टाइगर (Tiger)  की री-एंट्री (Re-entry) ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।  दरअसल ये हलचल बढ़ी है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) के एक ट्वीट से। शिवराज सिंह चौहान ने एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने स्माइली के साथ लिखा, “टाइगर अभी तैर रहा है, आप सब को सतपुड़ा के जंगल (Satpura Forests) बुला रहे हैं। आइये, बहुत सारे दिन गुज़ारिये मध्यप्रदेश में…।” मुख्यमंत्री ने ये कमेंट तुषार (Tushar) नामक एक यूजर के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए किया है। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) कई बार “टाइगर अभी जिंदा है” जुमला कह चुके है। चर्चा शुरू हो गई है कि क्या टाइगर कहलाने का मौसम फिर शुरू हो रहा है?

गौरतलब है कि एक यूजर तुषार ने सतपुड़ा नेशनल पार्क (Satpura National Park) में टाइगर (Tiger) के पानी तैरता हुआ वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा ‘मेरे दोस्त बोरी सेंक्चुअरी (Bori Sanctuary) के एसडीओ धीरज सिंह चौहान और @UmeshMishra1101 ने 2021 के पहले दिन सतपुड़ा नेशनल पार्क में ये अमेजिंग वीडियो कैप्चर किया है। वो बेहद लकी हैं! ऐसा सिर्फ मध्यप्रदेश में ही हो सकता है। इसी ट्वीट पर कमेंट करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, “एक टाइगर अभी तैर रहा है! आप सब को सतपुड़ा के जंगल बुला रहे हैं। आइये, बहुत सारे दिन गुज़ारिये मध्यप्रदेश में…।’

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews