Highcourt से इस मामले में शोभा ओझा को मिली बड़ी राहत

Highcourt से इस मामले में शोभा ओझा को मिली बड़ी राहत

जबलपुर।

सत्ता में वापस आते ही शिवराज(shivraj) सरकार ने मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता(mp congress spokesperson) शोभा ओझा(shobha ojha) को महिला आयोग की अध्यक्ष पद के आदेश को निरस्त कर दिया था। जिसके बाद शुक्रवार को हाईकोर्ट(highcourt) ने शोभा ओझा को राहत देते हुए अध्य्क्ष पद पर बने रहने का फैसला सुनाया है। वहीँ कोर्ट ने ये भी कहा है कि आगामी ​आदेश तक शोभा ओझा मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष रहेंगी। वहीँ मामले कि अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी।

शिवराज सरकार के द्वारा शोभा ओझा को महिला आयोग के पद से हटाए जाने के बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका डाली थी जिसपर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने विस्तृत आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार शोभा ओझा को होई कोर्ट ने आगामी ​आदेश तक मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बने रहने कि बात कही गयी है। कोर्ट ने आदेश में कहा है कि शोभा ओझा को पद से हटाने के वक्त से यथास्थिति मानी जाए। वहीँ इस मामले में अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद की जाएगी।

गौरतलब है कि सियासी हलचल के बीच कमलनाथ सरकार द्वारा की गई ताबड़तोड़ नियुक्तियों को शिवराज रद्द कर दिया था। सरकार गिरने से एक हफ्ते पहले ही ये नियुक्तियां की गयी थीं लेकिन बीजेपी की सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री शिवराज ने नियुक्तियों को रद्द कर दिया था।हालांकि यह मामला कोर्ट मे भी चल रहा था। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष शोभा ओझा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। जिसके बाद शोभा ओझा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कि थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews