सीधी बस हादसा : हादसे पर पल पल शिवराज के सख्त तेवर, देखें वीडियो 

pwd

सीधी, डेस्क रिपोर्ट। सीधी बस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों से मिलकर आये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहुत दुखिन है और अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर गुस्से में भी हैं। उन्होंने सीधी में बुधवार की रात वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। अधिकारियों की बहानेबाजी और कुतर्कों को सुनकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई।  मुख्यमंत्री ने कहा कि परिजनों के इतने आंसू देखकर आया हूँ कि अब आंसू भी सूख गए हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा रोड मेंटेनेंस कौन करता है? किसकी जिम्मेदारी है?  सरकार किसलिए है, क्या हम यह कह कर बच जाए कि थोड़ी देर का जाम है, चलता है, रोड मैनेंटेंस क्यों नही हुई, ये बताओ। मुख्यमंत्री ने RTO का जवाब सुनकर फटकार लगाई  “परिवहन विभाग के किस नियम में है कि एग्जाम है तो अतिशय यात्री को जाने दे, कभी देखते हैं आप कुछ।

— MP Breaking News (@mpbreakingnews) February 18, 2021

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews