#Sushant की मौत के बाद #SonuNigam के वायरल वीडियो से बॉलीवुड में खलबली

National Film Awards

मुंबई।

करोड़ों दिलों पर राज करने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Film actor Sushant Singh Rajput) की मौत का सदमा पूरा देश अबतक भूला नही पाया है। बॉलीवुड (Bollywood) में भाई-भतीजावाद को लेकर आवाज उठ रहे है चारों ओर एक ही सवाल गूंज रहा है कि आखिर सुशांत ने इतना बढ़ा कदम क्यों उठाया और वे किस बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहे थे। इस मामले कई बड़े अभिनेताओं-प्रोड्यूस पर एफआईआर भी गई है और जांच चल रही है। इसी बीच जाने-माने गायक सोनू निगम (Singer Sonu Nigam) के एक वायरल वीडियो ने पूरे बॉलीवुड में खलबली मचा दी है।

दरअसल, गायक सोनू निगम ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो कह रहे हैं कि अभी तो फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत ने आत्महत्या की है, लेकिन म्यूजिक इंडस्ट्री में जिस तरह का माफिया सक्रिय है, हो सकता है कि आने वाले समय में इस इंडस्ट्री से भी आत्महत्या की खबर आए। लगभग साढ़े सात मिनट के इस वीडियो में सोनू निगम ने बताया है कि किस तरह एक-दो लोगों ने पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री पर अपना कब्जा जमा रखा है। वो तय करते हैं कि किस कलाकार से गाना गवाना है और किसे रोकना है।

सोनू ने आगे कहा कि अगर जल्द ही म्यूजिक इंडस्ट्री में भी गुटबाजी खत्म नहीं हुई तो संभव है कि यहां भी आत्महत्या की खबर सुनाई दे। यही नहीं सोनू निगम ने नाम लिए बैगर म्यूजिक कंपनियों और एक अभिनेता पर भी निशाना साधा है।सोनू का कहना है कि यह म्यूजिक माफिया नए और टैलंटेड सिंगर्स की तरक्की में रोड़े अटकाता है। सोनू ने कहा कि कई बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स और सिंगर्स से काम छीन लिया गया क्योंकि कुछ बड़े ऐक्टर्स ने उन्हें काम दिए जाने से रोका था। सोनू ने कहा कि यह म्यूजिक माफिया फिल्मों से बहुत बड़ा है।

सोनू ने यह भी कहा कि उन्होंने कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था लेकिन आज के माहौल में नए सिंगर्स के साथ कंपोजर, राइटर और प्रड्यूसर काम करना चाहता है लेकिन एकदम से म्यूजिक कंपनी उसके साथ काम करने से मना कर देती है। उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद यह सब झेला है लेकिन अब माहौल और ज्यादा खराब हो चुका है।
सोनू ने बॉलिवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर यह सब नहीं रोका गया तो कोई बड़ी बात नहीं है कि जल्द ही संगीत की दुनिया में भी सुइसाइड जैसे मामले सामने आने लगें। सोनू ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर भी बेहद दुख जताया है।

https://www.instagram.com/tv/CBkwC8Uhs_H/?utm_source=ig_embed

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews