Hindi News

पेट्रोल महंगा होने का असर!, एक स्कूटी पर 6 लड़के सवार, देखे वीडियो

Written by:Manuj Bhardwaj
Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में यातायात व्यवस्था मजबूत होने के बावजूद लोग किसी न किसी तरीके से नियमों की धज्जियां उड़ा ही देते है। यातायात को लेकर विज्ञापनों, नुक्कड़ नाटकों व अन्य साधनों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाने के बावजूद भी लोग अपनी जान को खतरे में डालने से नहीं चूकते, खासकर किशोर, बिना हेलमेट के तेज रफ्तार से बाइक चलाना, सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए सड़क पर खतरनाक स्टंट करना, आदि।

इसी बीच एक वायरल वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां एक स्कूटी पर एकसाथ 6 लड़के बैठे दिख रहे है। घटना मुंबई की है, जहां 6 लड़के एकसाथ एक ही स्कूटी पर बैठकर सफर कर रहे हैं और जब सीट पर जगह नहीं बची तो एक लड़का आगे वाले युवक के कंधे पर बैठ गया।

बीच सड़क पर लड़को की इस हुलड़बाजी को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। इस वीडियो को ट्विटर पर रमनदीप सिंह होरा नाम के यूजर ने पोस्ट कर लिखा, “फुकरापंती की इंतेहा एक स्कूटर पर सवार 6 लोग।”

ये भी पढ़े … कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका, अब वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने दिया इस्तीफा

वहीं इस दौरान उन्होंने मुंबई पुलिस को भी टैग किया, जिसके जवाब में मुंबई पुलिस ने लिखा, “आगे की कार्रवाई के लिए कृपया डिटेल्स शेयर कीजिए।”इसके जवाब में यूजर ने कहा, ” नियर स्टार बाजार, अंधेरी वेस्ट।”

इस वायरल वीडियो को अभी अभी तक 50 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा – पेट्रोल के बढ़ती कीमत का असर।

ये भी पढ़े … खंडवा में साधु के साथ बदसलूकी, नरोत्तम मिश्रा ने दिए उचित कार्रवाई के आदेश

Manuj Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews