मुफ्त खाना बांटने के बहाने शराब की तस्करी, पुलिस ने दबोचा, 40 पेटी बरामद

मुफ्त खाना बांटने के बहाने शराब की तस्करी, पुलिस ने दबोचा, 40 पेटी बरामद

जबलपुर।संदीप कुमार।

कोरोना संकट के इस दौर में भी शराब तस्कर बाज नहीं आ रहे। हालात ये हैं कि कोरोना लॉकडाऊन के बीच शराब तस्कर, कोरोना वॉरियर बन बैठे हैं। जो लोगों को मुफ्त खाना बांटने की आड़ में शराब की तस्करी कर रहे हैं। जी हां, जबलपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने लॉक डाऊन में छूट के पास वाली, लक्जरी कार और एक स्कूटर को पकड़ा है जिसमें सवार शराब तस्कर जरुरतमंदों को मुफ्त खाना बांटने की आड़ में, नशे का कारोबार कर रहे थे।

जबलपुर की बेलबाग थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर ये कार्यवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर में कुछ लोग लॉक डाऊन में छूट का पास लेकर शराब की तस्करी कर रहे हैं। इसी बीच पुलिस ने शहर के तहसील चौक में एक लक्जरी कार सहित दो कारों और एक स्कूटर सवार को घूमता पाया। पुलिस को देखकर स्कूटर और कार सवार भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए तीनों को एल्गिन अस्पताल से पास धर दबोचा। पुलिस ने जब कारों की तलाशी ली तो इससे 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गंभीर बात ये है कि कार और स्कूटर में, कोरोना लॉकडाऊन में लोगों को मुफ्त खाना बांटने के लिए जारी पास चिपके हुए थे। फिलहाल बेलबाग थाना पुलिस ने दोनों कारों और स्कूटर को जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews