तो नड्डा बेंगलुरु में करेंगे कांग्रेसी विधायकों से मुलाकात

तो नड्डा बेंगलुरु में करेंगे कांग्रेसी विधायकों से मुलाकात

भोपाल।

प्रदेश की सियासी उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही। सियासत की पल-पल बदलती तस्वीर के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से आई खबर के मुताबिक भाजपा(bjp) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(j p nadda) आज बेंगलुरु पहुंचे हैं। जहां वह कांग्रेस के बागी विधायकों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर चर्चा यह भी है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह(digvijay singh) प्रदेश की हालत पर चर्चा करने के लिए दिल्ली रवाना हो सकते हैं।

बता दे कि सिंधिया के समर्थन वाले 6 कांग्रेस मंत्री एवं 22 विधायकों ने कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने उन सब को प्रत्यक्ष रूप से इस्तीफा सौंपने की सूचना दी थी। जिसके लिए विधायक आज भोपाल(bhopal) लौटने वाले थे। लेकिन अब खबर यह है की अब विधायकों का भोपाल आना टल चुका है। जहां सभी विधायक बेंगलुरु एयरपोर्ट से रिसोर्ट वापस चले गए हैं। जिसके बाद अटकलें ये है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा सिंधिया समर्थक विधायकों एवं मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

गौरतलब है कि सिंधिया(scindia) के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनके समर्थक विधायक एवं मंत्री ने भी वीडियो जारी कर कांग्रेस से अपना इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रजापति ने उन्हें प्रत्यक्ष रूप से इस्तीफा देने की बात की थी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन पर किसी तरह का दबाव तो नहीं है। वहीं प्रदेश में अब सब कुछ बंगलुरु से कांग्रेसी विधायक एवं मंत्रियों के आने पर निर्भर है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews