….तो इसलिए गृह मंत्री बनना चाहते हैं निर्दलीय विधायक ‘शेरा’

independent-mla-surendra-singh-shera-against-attack-on-kamalnath-government-

भोपाल।

बुरहानपुर से निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह शेरा पिछले लंबे समय से मंत्री पद के इंतजार में है। दरअसल कमलनाथ की अल्पमत सरकार को जब वह समर्थन दे रहे थे तभी उन्हें यह विश्वास दिलाया गया था कि उन्हे जल्द मंत्री बनाया जाएगा। सवा साल बीत गया लेकिन वादा अभी वादा का वादा ही है । मंत्री बनने का इंतजार कर रहे शेरा मायूस है लेकिन उम्मीद कायम है। जब उनसे पूछा गया कि वह कौन सा विभाग लेना चाहेंगे तो शेरा ने कहा वह गृह मंत्री बनना चाहते हैं।

ऐसा क्यों, इस सवाल के जवाब में शेरा ने कहा कि वे चाहते हैं कि मध्य प्रदेश की पुलिस पब्लिक फ्रेंडली पुलिस होनी चाहिए। दरअसल लोगों के दिल में पुलिस को लेकर जो दहशत और भय का माहौल है उससे उलट अगर दोस्ती का भाव आएगा तो निश्चित रूप से समाज में होने वाले अपराधों पर न केवल लगाम लगेगी बल्कि पुलिस भी जनता के सहयोग से अपराधों को काबू कर सकेगी। शेरा के विचार में स्कॉटलैंड की पुलिस विश्व की सबसे अच्छी पुलिस है जो अपने दोस्ताना व्यवहार के कारण जनता का विश्वास जीत चुकी है और यही कारण है कि ब्रिटेन में अपराधों की दर काफी कम है ।अब कमलनाथ शेरा की मंत्री बनने की अभिलाषा पूरी करेंगे या नहीं और उसमें भी उन्हें गृह मंत्री का पद मिलेगा या नहीं, यह तो भविष्य के गर्भ में छुपा है

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews