तो क्या मिल रही है इस नेता को धमकी…

तो क्या मिल रही है इस नेता को धमकी…

जबलपुर//संदीप कुमार. मध्यप्रदेश के ऑपरेशन लोटस की सियासी गर्माहट साफ तौर पर नजर नहीं आ रही है। हर पल कुछ चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में जबलपुर के बरगी विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय यादव ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है आरोप

विधायक संजय यादव का आरोप है कि उन्हें कल व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी गई। जिसमें छत्तीसगढ़ की तर्ज पर ईडी और इनकम टैक्स द्वारा कार्यवाही करवाने की बात कही गई। इस धमकी के जरिए विधायक संजय यादव पर बीजेपी को समर्थन देने का प्रेशर बनाया गया और समर्थन ना देने की स्थिति में ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिए जाने की धमकी मिली। विधायक यादव के अनुसार, बीजेपी ने कांग्रेस एवं अन्य दलों के ऐसे कई विधायकों को धमकी के जरिए बीजेपी के समर्थन का दबाव बनाया है।

बुलाए गए भोपाल

धमकी भरे व्हाट्सएप कॉल की जानकारी विधायक संजय यादव ने प्रदेश के मुखिया कमलनाथ को भी दी है। जिसके चलते मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उन्हें भोपाल तलब किया है।

बीजेपी पर लगाए आरोप

इस धमकी भरे फोन कॉल पर विधायक संजय यादव का कहना है कि वह डरते नहीं है। जिसने काले काम किए हो, उन्हें ऐसी किसी कार्रवाई का डर होगा। इसके साथ ही उन्होंने यह संभावना भी जताई कि ऐसे बहुत से विधायक हैं जो बीजेपी के इस तरह की धमकी व प्रलोभन का शिकार हो चुके हैं ।

बहरहाल कांग्रेस विधायक के इस खुलासे के बाद प्रदेश की सियासी गर्माहट और तेज हो सकती है क्योंकि प्रदेश सरकार को यह खोजना होगा कि आखिर संजय यादव किधर है। ऐसे कितने और विधायक हैं जिन्हें स्लोगन व धमकी बीजेपी के द्वारा मिली है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews