SP In Action : प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, ये है पूरा मामला

SP In Action : प्रधान आरक्षक और आरक्षक निलंबित, ये है पूरा मामला

ग्वालियर, अतुल सक्सेना।  ग्वालियर पुलिस अधीक्षक अमित सांघी (Gwalior Sp Amit Sanghi) ने अपने से वरिष्ठ के साथ अभद्रता करने वाले एक प्रधान आरक्षक और एक आरक्षक को निलंबित (Head Constable and Constable Suspended) कर दिया है।

एसपी अमित सांघी ने निलंबन आदेश में कहा कि पिछले दिनों 27 जनवरी को पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में बदनापुरा क्षेत्र में कार्यकारी सहायक उप निरीक्षक अनूप भदौरिया और कार्यकारी प्रधान आरक्षक (चालक) ब्रजेश सिंह तोमर भ्रमण कर  रहे थे। इसी दौरान कार्यकारी प्रधान आरक्षक (चालक) ब्रजेश सिंह तोमर ने कार्यकारी सहायक उप निरीक्षक अनूप भदौरिया के साथ गली गलौज कर मुक्का मार दिया इसकी सूचना टीआई पुरानी छावनी ने दी थी। इसलिए अपने वरिष्ठ अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने और मारपीट करने के आरोप में कार्यकारी प्रधान आरक्षक (चालक) ब्रजेश सिंह तोमर  को निलंबित कर पुलिस लाइन ग्वालियर अटैच किया जाता है।

 ये भी पढ़ें – MP Transfer : IFS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी, यहाँ देखें लिस्ट

एक अन्य आदेश में एसपी अमित सांघी ने कहा कि जिले के गिजौर्रा थाने के शासकीय वाहन पर तैनात आरक्षक (चालक) सचिन तोमर द्वारा थाना प्रभारी द्वारा दिए गए निर्देश के तहत वाहन नहीं चलाने और वाहन चलने की कहने पर पिछले एक महीने से अभद्रता करने साथ ही वाहन का एक्सीडेंट करने या किसी खंती में गिरा देने की धमकी को देखते हुए आरक्षक चालक सचिन तोमर निलंबित किया जाकर पुलिस लाइन ग्वालियर अटैच किया जाता है।

ये भी पढ़ें – Transfer वाली तहसील में Join नहीं करना पड़ा महंगा, तीन पटवारी निलंबित

ये भी पढ़ें – MP Transfer : परिवहन विभाग में थोकबंद तबादले, यहाँ देखें लिस्ट

ये भी पढ़ें – Gwalior News : पुतला दहन के दौरान हादसा, SI झुलसे, अस्पताल में भर्ती

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews