आज बीजेपी में शामिल होंगे सिंधिया !

आज बीजेपी में शामिल होंगे सिंधिया !

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजनीतिक हलचल के बीच खबर है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं। सिंधिया को बीजेपी में शामिल कराने के लिए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। सिंधिया ने 10 मार्च यानी मंगलवार को कांग्रेस से त्यागपत्र की औपचारिक घोषणा की और ये इस्तीफा 9 मार्च को ही लिख दिया गया था। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि 11 मार्च को दिल्ली में यह घोषणा की जाएगी कि सिंधिया को राज्य सभा भेज दिया जाए और उन्हें केंद्र सरकार इस केंद्रीय सत्र के बाद मंत्री पद भी सौंप सकती है। आपको बता दें कि सिंधिया के इस्तीफा देने की खबर के साथ ही उनके समर्थक 6 मंत्री व 19 से अधिक विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया है।

वहीं बीजेपी ने भी अपने 105 विधायकों को वाया दिल्ली हरियाणा के मानेसर शिफ्ट कर दिया है। इसमें विधायकों को दो ग्रुप में बांट दिया गया है और हर ग्रुप का एक लीडर बनाया गया है। लीडर का काम सभी विधायकों पर नजर रखना है। सभी विधायकों को अलग-अलग बसों से दिल्ली से गुडगांव और फिर मानेसर के होटलो में भेजा गया है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आज सिंधिया बेंगलुरु से दिल्ली के लिए रवाना होंगे और अगर फ्लोर टेस्ट होगा तो ही सभी विधायकों को भोपाल लाया जाएगा, नहीं तो 26 मार्च (गुरुवार) को ही राज्यसभा चुनाव में बुलाया जाएगा । इधर भोपाल से खबर आ रही है कि बीजेपी के साथ कई बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं। सिंधिया के साथ बेंगलुरु से अनेक विधायकों को दिल्ली से लाए जाने की बात कही जा रही है जिनमें हरदीप डंग, मुन्ना लाल गोयल, ब्रिजेंद्र यादव, प्रदुम्न सिंह तोमर, रघुराज कंसाना, कमलेश जाटव, रक्षा सरोनिया, जजपाल सिंह जज्जी, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, तुलसी सिलावट, सुरेश धाकड़, महेंद्र सिंह सिसोदिया, ओपीएस भदौरिया, रणवीर जाटव, गिर्राज दंडोतिया, यशवंत जाटव, गोविंद सिंह राजपूत के नाम शामिल हो सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews