MP उपचुनाव 2020: अब स्टार प्रचारकों की फौज नहीं उतार पाएंगे राजनीतिक दल

upchunav

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मध्य प्रदेश (Madhyapradesh) की 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) में राजनीतिक दल स्टार प्रचारकों (Star Campaigner) की फ़ौज नहीं उतार पाएंगे| कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्टार प्रचारकों की संख्या सीमित कर दी है| राष्‍ट्रीय एवं राज्‍य स्‍तरीय राजनैतिक दलों के लिये स्‍टार प्रचारकों की संख्‍या 40 से घटाकर 30 कर दी गई है |

भारत निर्वाचन आयोग ने स्टार प्रचारकों के संबंध में कोरोना संक्रमण को ध्‍यान में रखते हुए निर्देश जारी किये हैं। इसके तहत आयोग द्वारा मान्‍यता प्राप्‍त राष्‍ट्रीय एवं राज्‍य स्‍तरीय राजनैतिक दलों के लिये स्‍टार प्रचारकों की संख्‍या 40 से घटाकर 30 कर दी गई है और पंजीकृत गैर मान्‍यता प्राप्‍त राजनैतिक दलों के लिये यह संख्‍या 20 से घटाकर 15 कर दी गई है।

संयुक्‍त मुख्‍य निर्वाचन पदाधिकारी धरणेन्‍द्र कुमार जैन ने बताया कि सभी दल नामांकन की अधिसूचना दिनांक से अब 7 दिवस की बजाय 10 दिवस तक स्‍टार प्रचारकों की सूची प्रस्‍तुत कर सकेंगे। स्‍टार प्रचारकों की सभा या कार्यक्रम की अनुमति के लिये 48 घंटे पहले संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्‍तुत करना होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews