प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नए सिरे से होगा गठन, भंग होगी वर्तमान कार्यकारिणी

प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नए सिरे से होगा गठन, भंग होगी वर्तमान कार्यकारिणी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| उपचुनाव (Byelection) के नतीजों के बाद सगठन में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है| इस बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा (Sajjan SIngh Verma) ने एक न्यूज़ चैनल से चर्चा करते हुए यह साफ़ कर दिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Mp Congress Committee) का नए सिरे से गठन किया जाएगा।

दरअसल, उपचुनाव से कांग्रेस संगठन ने कई नियुक्तियां की थी, लेकिन चुनाव के परिणाम के बाद इन पदाधिकारियों की निष्क्रियता को लेकर सवाल पार्टी के अंदरखाने गरमाने लगे हैं| परिणाम की समीक्षा के साथ ही पदाधिकारियों की सक्रियता की रिपोर्ट भी देखी जा रही है| अब पार्टी में बड़ा बदलाव होगा| जल्द ही पूरे प्रदेश की वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर सभी क्षेत्रों के ऊर्जावान तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मौका दिया जाएगा।

पूर्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी का स्वरूप छोटा तथा सशक्त होगा, बड़ी कार्यकारिणी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में इस बारे में सहमति बन चुकी है, जल्द ही इसके लिए आवश्यक बैठकें शुरू होंगी और प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए एक मजबूत कमेटी का गठन होगा।

श्री वर्मा ने कहा कि कई जिलों में जहाँ कांग्रेस कमेटी जो अभी अस्तित्व में नहीं है, वहां भी नए सिरे से कमेटियों का गठन होगा और कांग्रेस की एक मजबूत कार्यकारिणी बनाई जाएगी। आने वाले समय में संगठन का स्वरूप अलग होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews