राज्य निर्वाचन आयुक्त का बयान- EVM से ही होंगे चुनाव, तारीखों को लेकर कही ये बड़ी बात

counting

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में आगामी नगरीय निकाय के चुनाव (urban body election) ईवीएम (EVM) से ही होंगे। राज्य निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह (State Election Commissioner BP Singh) ने ये बयान देते हुए कहा कि ईवीएम से चुनाव हो इसके लिए हम नोटिफिकेशन करा चुके हैं।

यह भी पढ़े – MP News : निकायों में जल्द होगी आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती, मंत्री ने दिए यह निर्देश

वहीं परीक्षाओं के समय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयुक्त बीपी सिंह ने कहा है कि परीक्षाओं में व्यवधान ना हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। उन्होने कहा कि अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है तो ये कैसे मानें कि चुनाव परीक्षाओं के ऐन समय ही होंगे। उन्होने कहा कि चुनाव की तारीख तय करते समय परीक्षा, त्यौहार सब बातें ध्यान में रखी जाती है। निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव वेट कर सकते हैं परीक्षाएं नहीं। चूंकि अधिकांश पोलिंग बूथ विद्यालयों में बनाए जाते हैं इसलिए परीक्षाएं रोककर वोटिंग नहीं हो सकती है। बता दें कि प्रदेश में नगरीय निकाय का चुनाव (MP Urban Body Elections) होना है, लेकिन अब तक इसकी तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews