प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक दिल्ली रवाना, ये है कारण

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक दिल्ली रवाना, ये है कारण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) अचानक दिल्ली रवाना हो गए हैं।  ऊर्जा मंत्री के रवाना होने से अब ये पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है कि सांसद ज्योतरादित्य सिंधिया (MP Jyotiraditya Scindia) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के मंत्रिमंडल में स्थान मिलना तय है बस घोषणा शेष है। हालाँकि ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुझे भी आप लोगों से सूचना मिली है ये ख़ुशी की बात है, इसलिए मैं दिल्ली जा रहा हूँ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के मंत्रिमंडल का पहली बार विस्तार होने जा रहा है। आज बुधवार को शाम 6 बजे मंत्रिमंडल में शामिल होने जा रहे नए सदस्य शपथ लेंगे। किन किन सांसदों को मंत्री बनाया जाएगा इसका खुलासा तो शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ही होगा लेकिन ये तय माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंत्रिमंडल में जगह अवश्य मिलेगी।

ये भी पढ़ें – Modi Cabinet Expansion: इतने मंत्रियों के साथ होगा कैबिनेट का विस्तार, पीएम आवास पहुंचे Scindia समेत अन्य नेता

हालाँकि जब ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये तभी से ये तय है कि उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जाएगा लेकिन कोरोना काल के कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पाया, इस बीच जब मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया इंदौर से अचानक मप्र का दौरा अधूरा छोड़कर दिल्ली चले गए उससे स्पष्ट हो गया कि उन्हें मंत्री बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा ने बताया- जल्द ही इन्हें भेजेंगे Burnol, कई मुद्दों पर कही बड़ी बात

अब ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे खास प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का अचानक दिल्ली रवाना होना स्पष्ट करता है कि सबकुछ तय हो चुका है केवल घोषणा होना बाकी है। मीडिया के सवाल पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने इतना कहा कि मुझे भी आप लोगों के माध्यम से ही सूचना मिली है, ख़ुशी की बात है मैं दिल्ली जा रहा हूँ।  सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मंत्रालय दिए जाने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि यह निर्णय पार्टी हाईकमान का है। जो भी निर्णय होगा वो स्वीकार होगा।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज को दिखाने वाले थे काले झंडे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews