शिवराज सिंह चौहान का बयान- उपचुनाव तय करेगा CM कौन बनेगा, मामा या कमलनाथ

शिवराज सिंह चौहान का बयान- उपचुनाव तय करेगा CM कौन बनेगा, मामा या कमलनाथ

रायसेन डेस्क रिपोर्ट। MP  में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (By-election) को लेकर चुनाव प्रचार में BJP और कांग्रेस (Congress) की दोनों पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)रायसेन की साँची विधानसभा सीट (Sanchi Assembly Seat) के देवनगर देहगांव पहुंचे जहां पर भाजपा प्रत्याशी प्रभुराम चौधरी (BJP candidate Prabhuram Chaudhary) के लिए चुनावी सभा को संबोधित किया ।

आपको बता दें साँची सीट पर शिवराज सिंह चौहान का यह तीसरा दौरा था, इस दौरान सीएम शिवराज ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ (Former CM Kamal Nath) पर जमकर निशाना साधा और कमलनाथ को कपटनाथ बता दिया ।शिवराज ने कहा कि कमलनाथ मुझे नालायक कहते हैं कांग्रेस के लोग यह भी कहते हैं कि मैं नंगे भूखे परिवार से हूं अरे मैं तो सीहोर जिले के जेत गांव में जन्मा हूँ और मेरा नरा वहीं गड़ा है लेकिन कमलनाथ तुम कहा के हो और तुम्हरा नरा कहा गड़ा है ये तो बता दो में तो इसी प्रदेश की मिट्टी में खेला कूदा हूं ।

साथ ही शिवराज ने कहा कि कमलनाथ कहते थे कि खजाना खाली है और हमेशा रोते रहते थे किसानों का कर्ज माफ नहीं किया बैंक मुझसे पैसा मांगते थे लेकिन हमारी तरफ से विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी चुनावी सभा में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह उपचुनाव तय करेगा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री मैं बनूंगा या कमलनाथ अगर मामा को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है तो सांची सीट से प्रभुराम चौधरी को चुनाव जिताना जरूरी है देवनगर की इस चुनावी सभा में कोरोना की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई मंच के सामने बैठे हजारों लोगों में से कई लोगो ने मास्क नहीं लगाए थे वही कोरोना से बचाव के भी कोई उपाय कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नहीं थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews