CM के बाद खनिज मंत्री का सख्त अंदाज, सतर्क रहें, जो भी टारगेट पर आयेगा बचेगा नहीं

CM के बाद खनिज मंत्री का सख्त अंदाज, सतर्क रहें, जो भी टारगेट पर आयेगा बचेगा नहीं

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में माफिया (Mafia) के खिलाफ की जा रही सख्ती और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के कड़े रुख का समर्थन प्रदेश के खनिज मंत्री ने किया है। खनिज मंत्री ने कहा कि जो भी गलत काम करने वाला टारगेट पर आयेगा वो बचेगा नहीं। उन्होंने कहा कि गलत काम करने वाले, माफिया सतर्क रहें।

मध्यप्रदेश में मिलावटखोर, भृष्टाचारी, गुंडे, बदमाश, रेत माफिया, भू माफिया, खनन माफिया सहित अन्य माफिया के खिलाफ शिवराज सरकार एक्शन मोड में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कई बार खुले आम चुनौती दे चुके हैं कि अब प्रदेश में माफिया राज गुंडा गर्दी नहीं चलने दी जायेगी। शुक्रवार को तो मुख्यमंत्री ने 10 फीट जमीन में गाड़ने की चेतावनी तक दे डाली।अब मुख्यमंत्री की बात का समर्थन खनिज मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह (Brajendra Pratap Singh) ने भी किया है।

खनिज मंत्री ने कहा कि जो भी माफिया राज कांग्रेस (Congress) के समय में चला अब उसे नहीं चलने देंगे। कानून में संशोधन हो रहा गई। प्रदेश में कार्रवाई भी जारी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बाईज्ड होकर विरोधियों पर कार्रवाई की थी लेकिन हमारी सरकार की सोच ये है कि जो गलत है उसे सजा मिलेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान केए बयान का समर्थन करते हुए खनिज मंत्री ने कहा कि माफिया चाहे कोई भी हो उसे ढूंढ ढूंढ कर निकालेंगे और जो टारगेट पर आयेगा बचेगा नहीं। टारगेट का मतलब उन्होंने साफ करते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति गलत काम करता है वो पुलिस और जनता के टारगेट पर आ ही जाते हैं । खनिज मंत्री ने माफिया को चेतावनी देते हुए कहा कि में सतर्क हो जाएं, सही काम करें वरना कार्रवाई से नहीं बच पाएंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews