रतलाम के स्कूल में हुई छात्रा की मौत , मृत्यु का कारण अज्ञात

रतलाम के स्कूल में हुई छात्रा की मौत , मृत्यु का कारण अज्ञात

रतलाम, मनोज कुमार।  रतलाम शहर से एक बड़ी खबर सामने आयी है । गुरुवार को मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक छात्रा मृत्यु की खबर सुनने में आयी है ।  सूत्रों के मुताबिक श्री गुरुतेग बहादुर एकेडमी की छात्रा की स्कूल में मौत हुई । अब तक  मौत का कारण अज्ञात है , हालांकि की पुलिस छानबीन में जुटी हुई है । इस घटना से लोगों के बीच खलबली मच चुकी है , तो वहीं परिवारवालों का रो रो बुरा हाल है ।

यह भी पढ़े … MP WEATHER : आज इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, जानें अपने शहर का हाल

दरअसल, कुमारी परी मूणत जो की निखिल मूणत की सुपुत्री है , उसकी मृत्यु स्कूल में हो चुकी है । बता दें 13 वर्षीय पारी  श्री गुरुतेग बहादुर एकेडमी में क्लास 7 में पढ़ती थी । पूछताछ करने के बाद स्कूल वालों का कहना है कि , छात्रा का स्कूल में खेलते हुए हुआ निधन। जिसके बाद  एकेडमी के टीचर ने  छात्रा को जिला अस्पताल पहुचाया । लेकिन वहाँ उसकी जान नहीं बच पाई , और अस्पताल में ही परी ने अपना दम तोड़ दिया ।  अस्पताल में परिजनों की मांग है कि  संस्था के अध्यक्ष या प्रिंसिपल के आने पर  पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज जाएगा । यह  थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम का मामला है ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews